Haryana Govtकैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को...

कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर में महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का भी माध्यम होती हैं। महर्षि कश्यप का भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप के जीवन और उनके आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार हमें समाज में आपसी सद्भाव, एकता, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। हमें महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र और हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास और विकास की उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, सरकार उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

इनमें तालाब से कबड्डी स्टेडियम तक फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटिंग, जल निकासी व्यवस्था सहित सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी शामिल है। इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और सड़क, सीवरेज तथा जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं में सुधार होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल...

हरियाणा प्रदेश है खेलों की खान : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 15 वर्षीय किशोर के लिए जानलेवा...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नागरिक उनके लिए केवल मतदाता नहीं...