AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: 95वें संडे ऑन साइकिल में गूंजा नशामुक्त पंजाब और फिट...

Jalandhar News: 95वें संडे ऑन साइकिल में गूंजा नशामुक्त पंजाब और फिट इंडिया का संदेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

​साइकिल रैली के साथ योग, जुम्बा और भांगड़ा ने भरा युवाओं में उत्साह, 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
​
जालंधरः युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) क्षेत्रीय केंद्र द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत डीएवी यूनिवर्सिटी में ‘संडे ऑन साइकिल’ के 95वें संस्करण का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘नशामुक्त पंजाब’ और स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार करना रहा।

​रविवार प्रातः आयोजित साइकिल रैली में स्थानीय युवाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों, खिलाड़ियों, वरिष्ठ नागरिकों और शहरवासियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति और नियमित फिटनेस का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत ऊर्जावान माहौल में हुई। प्रतिभागियों के लिए साइकिल रैली के साथ-साथ योगाभ्यास, जुम्बा वर्कआउट और पारंपरिक पंजाबी भंगड़े का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इन गतिविधियों ने पूरे परिसर को जोश और उमंग से सराबोर कर दिया तथा उपस्थित जनसमूह को खेल व शारीरिक सक्रियता को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक मनोरंजन कालिया तथा केडी भंडारी ने शिरकत की। ​इनके अतिरिक्त खेल जगत की प्रमुख हस्तियों जूडो ओलंपियन एवं महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी अवतार सिंह, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी राम लुभाया, भारतीय खेल प्राधिकरण की टेबल टेनिस की पूर्व मुख्य कोच नरेंद्र कौर, पूर्व मुख्य हॉकी कोच बलजीत कौर तथा पंजाब जूडो एसोसिएशन के सचिव सुरिंदर सिंह ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

युवाओं को संबोधित करते जूडो ओलंपियन अवतार सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राम लुभाया ने कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और जीवन में अनुशासन व सकारात्मक ऊर्जा लाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। पंजाब की मिट्टी हमेशा से खेल और शौर्य की जननी रही है। यदि हमारी युवा पीढ़ी मैदानों, ट्रैक और साइकिल की तरफ मुड़ेगी, तो एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त समाज का निर्माण स्वतः ही संभव होगा।

उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को लुधियाना से शुरू की गई विशेष ‘नशा मुक्त यात्रा’ जालंधर पहुंची है। इस यात्रा के माध्यम से पंजाब के विभिन्न पड़ावों पर आम नागरिकों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशा उन्मूलन के व्यावहारिक उपायों और खेलों की महत्ता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए इस यात्रा का भव्य समापन आगामी 1 नवंबर 2026 को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS), पटियाला में होगा।

​कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही युवाओं से “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी...

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर हरियाणा के CM नायाब सैनी महानगर मे पहुंचे। जहां शक्ति...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूरी दुनिया के काम करने...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। 19 अक्टूबर से रणजी...