AdvertisementPunjab Government
Nationalदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर थार पलटी, 3 दोस्तों की मौत, 2...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर थार पलटी, 3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नागल क्षेत्र में बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते दूसरी ओर पलट गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक आगरा के रहने वाले थे और अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहे थे।

मृतकों की पहचान साहिल तिवारी (25), सक्षम उपाध्याय (22) और राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। साहिल आगरा के शांतिनगर, कमला नगर, सक्षम रैनका बाग और राहुल तेहड़ी बगिया के निवासी थे। हादसे में घायल सचिन और हेमंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा निवासी पांचों दोस्त शनिवार रात करीब नौ बजे थार कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। रविवार तड़के करीब चार बजे जब उनकी कार बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर पहुंची, तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने साहिल तिवारी, सक्षम उपाध्याय और राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा का उपचार शुरू किया गया।

हरिद्वार घूमने के लिए घर से निकले पांच दोस्तों के साथ हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे में घायल दोनों युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी...

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर हरियाणा के CM नायाब सैनी महानगर मे पहुंचे। जहां शक्ति...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूरी दुनिया के काम करने...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। 19 अक्टूबर से रणजी...