AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: इस इलाके में NIA ने की रेड, 2021 के मामले...

Jalandhar News: इस इलाके में NIA ने की रेड, 2021 के मामले में थमाया नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: गढ़ा इलाके के न्यू हरदयाल नगर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रेड की है। थाना-7 पुलिस ने बताया कि यहां के दो घरों में टीम पहुंची थी और 2021 के मामले में नोटिस देकर गई है। NIA से जुड़ा मामला होने का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले में ज्यादा कुछ जानकारी साझा नहीं की। ACP रैंक के अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम शनिवार देर शाम जालंधर आई थी। वे केवल पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे से जुड़े मामले में नोटिस सर्व करने आए थे।

सूत्रों का कहना है कि रेड के दौरान टीम के लोग करीब 3 घंटे तक यहां पर रहे। जालंधर एरिया में 2021 में मिले टिफिन बम मिलने में जांच की है। दो घरों से तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज भी टीम ने बरामद किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम ने अपनी रेड को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।

ये रेड बीते कुछ सालों में पंजाब में कई जगह मिले बमों की जांच से जुड़ी थी। उस दौरान जालंधर के भी कुछ लोग शक के घेरे में आए थे, जिसकी NIA जांच लगातार चल रही है। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल अंडरपास के पास भी 5 साल पहले बम मिला था। टीम आने के गढ़ा के इलाके में चर्चा रही लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए आस पास पुलिस नाके भी लगाए जाने की चर्चा है।

जालंधर के हरदयाल नगर में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के भाई लखबीर सिंह रोडे का घर है। वह पाकिस्तान में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन की गतिविधियां संचालित करता है। यहां NIA ने अगस्त 2021 में रेड की थी। पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह के बेटे गुरमुख सिंह से टिफिन बम और ग्रेनेड मिले थे। ये पंजाब को दहलाने के लिए भेजे गए थे। विस्फोटक सामग्री को पंजाब में कई जगह सप्लाई करने की जिम्मेदारी गुरमुख सिंह रोडे को दी गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी...

Jalandhar News : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पहुंचे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर (ENS) : भगवान वाल्मीकि जी प्रकट दिवस पर हरियाणा के CM नायाब सैनी महानगर मे पहुंचे। जहां शक्ति...

क्या होगी Cockroach Janta Party की अगली रणनीति? संस्थापक अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने...

ChatGPT में यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, कंपनी ने किए प्लेटफॉर्म में बदलाव

टेक्नोलॉजी: अब के दौर में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूरी दुनिया के काम करने...

रणजी ट्रॉफी में 1 रन बनाकर Out हुए Shubhman Gill, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

खेल: शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। 19 अक्टूबर से रणजी...