JalandharJalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के...

Jalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के लगातार विरोध पाया जा रहा है। दरअसल, गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने को लेकर इसी साल केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा उद्धघाटन किया गया था। लेकिन हाल ही में फ्लाईओवर का काम शुरू होने पर दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया और काम को बीच में रुकवा दिया गया था। जिसके बाद प्रदर्शन में शामिल होकर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने दुकानदारों की समस्याओं और चिंताओं को सुना और उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था।

वहीं आज फिर से दुकानदारों द्वारा फ्लाईओवर को लेकर रोष पाया गया। इस दौरान गढ़ा फाटक से रोष मार्च निकाला गया। वहीं दुकानदार ने कहा कि उनकी आरओबी की डिमांड नहीं है। जब केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा उद्धघाटन किया गया था तो दुकानदारों द्वारा उस समय भी इसे ना बनाए जाने को लेकर अपील की गई थी। ऐसे में दिन ब दिन जिस तरह काम बनने का काम शुरू हुआ तो दुकानदारों द्वारा भी उसी तरह विरोध तेज करना शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने से दुकानों का काम खत्म हो जाएगा। ऐसे में अगर कोई ग्राहक नहीं आएंगा तो दुकानदार काम कैसे करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले भी उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया। दो दिन पहले उनके पास डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना और सबरजीत सिंह मक्कड़ आए थे और उन्होंने इसे रोकने का आश्वासन दिया था। दुकानदारों ने कहाकि 5 हजार दुकानदारों को आरओबी बनने से नुकसान होगा। उनका कहना है कि इसके लिए जल्द दुकानदार मेयर विनीत धीर से मुलाकात करेंगे। वहीं मनमोहन सिंह ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है, बल्कि सभी दुकानदारों की रोजी रोटी के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने किसी भी इलाका निवासी से आरओबी बनाए जाने को लेकर बात नहीं की। ऐसे में दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि केंद्र तक उनकी आवाज पहुंचाई जाए और जल्द इस प्रोजेक्ट को कैंसिल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने से कुल 25 हजार लोग बेरोजगार हो जाएगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर...

Jalandhar News: आज मेन चौक पर एकजुट होंगी अकाली-भाजपा, देखें वीडियो

गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउसमेंट पर जिला प्रधान का...

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी जरूरत चंडीगढ़ः भाजपा के दिल्ली में स्थित दफ्तर में आज शिरोमणि...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की...

Punjab News: गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री सोंद ने सुखबीर को याद दिलाया DNA टेस्ट वाला बयान, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा से मांगा 750 से अधिक किसानों की शहादत का जवाब मोगाः जिले में 26 नवंबर गांव नथुवाला जदीद में...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर घाट से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतिका...