Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: संत सींचेवाल का आया बयान, जल्द तैयार होगी 38 किमी....

Jalandhar News: संत सींचेवाल का आया बयान, जल्द तैयार होगी 38 किमी. सड़क, 15 करोड़ की लागत से बिछाई गई पानी की पाईपें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: संत अवतार सिंह जी की 38वीं वार्षिक बरसी को समर्पित शाहकोट में निर्मल कुटिया सींचेवाल में कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान माथा टेकने के लिए निर्मल कुटिया सींचेवाल में सीएम भगवंत सिंह मान वीरवार दोपहर 12.00 बजे शाहकोट में पहुंचेंगे, जहां वह पंजाब के मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और वह वहां प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए संत सींचेवाल ने कहा कि 38 साल पहले संत अवतार सिंह जी ने चोला छोड़ दिया था। ऐसे में उनकी याद में हर साल पवित्र दिहाड़ा मनाया जाता है।

ऐसे में आज भोग डालने, कीर्तन करने सहित अन्य कार्यक्रम किए जा रहे है। वहीं 5 दिन खेल मुकाबले करवाए जाते है, जिसमें हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल खेले करवाई जाएगी। संत सींचेवाल ने कहा कि संत अवतार सिंह जी 1981 में सींचेवाल की धरती पर आए और उस दौरान संत सींचेवाल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान संत अवतार सिंह जी ने उन्हें गुरबाणी के साथ जोड़ा था। ऐसे में आज वह जो भी सेवा निभा रहे है, जिसमें गांवों में सीवरेज सिस्टम, पवित्र बेई, बुड्ढा दरिया सहित अन्य सेवा उनके द्वारा निभाई जा रही है। बाढ़ के दौरान भी सेवा के कारज भी उनकी दी हुई शिक्षा का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग जगहों से विद्धवान संत, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, निहंग जत्थेबदिंया सहित अन्य धार्मिक और राजनीतिक लोग आ रहे है। सतलुज दरिया में बाढ़ से पहले हुए नुकसान की भरपाई को लेकर सीएम मान के सामने मुद्दा रखा था। ऐसे में 38 किलोमीटर सड़क का टेंडर रख दिया गया और उसका नींव पत्थर जल्द सीएम मान से रखवाया जाएगा। उन्होंने कहाकि अवैध माइनिंग, डी शेलटिंग और भारी पत्थरों को उतारने के लिए आने वाली गाड़ियों से सड़कें टूट रही है और मंडी बोर्ड को इसका नुकसान हो रहा है।

ऐसे में सीएम मान की अगुवाई में 38 किलोमीटर की नई सड़क तैयार की जा रही है। जिससे लोगों को जल्द नया बाईपास मिलेंगा। संत सींचेवाल ने कहा कि बाढ़ के समय में भी इसका किसानों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में बांध टूटने की आंशका भी कम हो जाएगी। वहीं चिट्टी बेई में सीएम मान ने हाल ही में उद्धघाटन किया था। ऐसे में चि्टटी बेई में अब 200 क्यूसिक पानी छोड़ने की अपील संत सींचेवाल की ओर से की गई। उन्होंने कहा कि जल्द उसके लिए सीएम मान से अपील की जाएगी। जालंधर में पानी को लेकर 15 करोड़ रुपए की लागत से पाईपें बिछाई जा रही है और जल्द इसका उद्धघाटन किया जाएगा।

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -