जालंधर, ENS: रायपुर रसूलपुर गांव के यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी द्वारा ग्रेनेड से हमला करवाया गया था। इस मामले में देहात पुलिस ने महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहजाद भट्टी को आईएसआई का एजेंट बताया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी हार्दिक कंबोज के आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और एनसीपी नेता के कत्ल मामले में वाटेंड जीशान अख्तर से संबंध है। अमनप्रीत, लक्ष्मी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जालंधर में हुए ग्रेनेड अटैक को देखकर लेकर देश की तमाम एजेंसियों अलर्ट पर है।
Jalandhar News: ISI एजेंट व आतंकी Shahzad Bhatti को राखी ने बनाया भाई, Roger Sandhu ने खड़े किए सवाल, देखें वीडियो#RakhiSawant #Gangster #VideoViral #ShahzadBhatti #TwitterDown #bollywoodactress #song pic.twitter.com/0DPSn6TsRY
— Encounter India (@Encounter_India) March 20, 2025
वहीं आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के साथ राखी सावंत की वीडियो सामने आई है। जिसमें राखी ने पाकिस्तान में जाकर भट्टी को राखी बांधी और उसे भाई बनाया। वीडियो लगभग 2 से 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। राखी ने कहा कि हिंदोस्तान में उसका भाई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान है और पाकिस्तान में उसका भाई शहजाद भट्टी है। बताया जा राह है कि राखी ने सोशल मीडिया से वीडियो को हटा लिया है।
लेकिन इस वीडियो से अब नया विवाद शुरू हो गया है। जालंधर की यूट्यूब पर रोजर संधू ने घर पर हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए है। रोजर ने वीडियो जारी करते हुए राखी से पूछा कि वह आंतकी को अपना भाई बना रही है। जो भारतीय आर्मी और भारत पुलिस का मजाक बना रहा है। रोजर ने कहा कि उसके पास उसके सबूत भी मौजूद है। राखी को रोजर अपना अच्छा दोस्त मानता था, लेकिन यह पाकिस्तानी भारत में लगातार अटैक करवा रहे है। इस दौरान रोजर ने राखी से जवाब मांगा है। रोजर ने कहा कि वह उसे फोन करके इस मामले को लेकर बात करेगा और उससे शहजाद भट्टी के भाई होने पर सवाल पूछेगा।