हिसारः हरियाणा के हिसार में बाड़ोंपट्टी टोल प्लाजा पर मैनेजर की हत्या करने का मामला सामने आया है। ये विवाद 130 रुपए मांगने को लेकर हुआ, जहां आरोपियों ने अपनी गाड़ी से टोल प्लाजा मैनेजर के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने आप को स्थानीय निवासी बता रहे थे।
वारदात में इस्तेमाल की स्कॉर्पियो खेदड़ गांव से किराए पर ली थी। मामले में बरवाला पुलिस ने एक आरोपी मनोज उर्फ फिल्मी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं परिजनों ने कंपनी से मुआवजे के रूप में 20 लाख रुपए की मांग की है। मुआवजा न मिलने तक शव साथ ले जाने से इंकार कर दिया है।
प्रयागराज के कोरांव क्षेत्र के दुधरा निवासी संजय शुक्ला (39) पिछले 15-16 वर्षों से बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर कार्यरत था। मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे हिसार की ओर से एक स्कॉर्पियो टोल पर पहुंची, जिसमें चार युवक सवार थे। गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में थे। टोल शुल्क को लेकर उनकी कहासुनी शुरू कर दी। 130 रुपए के टोल को लेकर आरोपियों ने अभद्रता करते हाथ से बैरियर हटाया और गाड़ी आगे बढ़ा दी।
घटना के बाद टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल संजय शुक्ला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच टोल कर्मियों और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है।
रहे सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की कार का नंबर उनके पास है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
