HomePunjabJalandharJalandhar News: कांग्रेस भवन में यूथ कार्यकर्ताओं के बीच कमरे को लेकर...

Jalandhar News: कांग्रेस भवन में यूथ कार्यकर्ताओं के बीच कमरे को लेकर हुआ विवाद, सीनियर नेताओं ने कराया समझौता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस प्रधान के कमरे को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों को बैठाकर मामला शांत करवाया।

कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले यूथ कांग्रेस प्रधान के चुनाव हुए थे और सोमवार शाम को नतीजे घोषित किए गए थे। बुधवार को यूथ कांग्रेस के कई नौजवान कांग्रेस भवन पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और मामला झगड़े तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस प्रधान देहाती का एक कार्यालय बना हुआ है। इसी कमरे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

उन्होंने कहा कि नौजवानों में जोश ज्यादा होता है और छोटी सी गलतफहमी के कारण यह स्थिति बनी।रजिंदर बेदी के अनुसार कैंट विधायक परगट सिंह, शाहकोट विधायक लाडी शेरोवालिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट है और यह केवल आपसी गलतफहमी का मामला था।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -