Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: जुआ लूटने के मामले में Davinder उर्फ DC की गिरफ्तारी...

Jalandhar News: जुआ लूटने के मामले में Davinder उर्फ DC की गिरफ्तारी को लेकर Police ने की Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

7 साल पहले AC Market में चल रहे जुए में भी डीसी पर हुआ था पर्चा, टूटी थी टांग

जालंधर, ENS: काजी मंडी इलाके में चल रहे जुए पर लूट और गली में दहशत मचा भागे बदमाश चिंटू के साथ-साथ आदमपुर से पार्षद के जेठ दविंदर उर्फ डीसी पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर आदमपुर दशहरा कमेटी की प्रधान है और उसका छोटा भाई आकाश दीप उर्फ आशु ब्लाक प्रधान है। थाना रामामंडी की पुलिस व सीआइए स्टाफ की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले।

ऐसे में आज वह दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होगा या नहीं, इस बात की चर्चा आदमपुर के लोगों में होती रही। थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह खुद टीमों सहित आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 7 साल पहले रैनक बाजार की एसी मार्केट की 5वीं मंजिल पर अल सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर साथियों के साथ जुए के एक लाख 5 हजार रुपए लूटकर भाग रहा जिम ट्रेनर साहिल गिल गोली लगने से जख्मी हो गए थे।

अली मोहल्ला निवासी साहिल की दाईं टांग के घुटने के पास से गोली आर-पार हो गई थी। वहीं गैंग ने जुआ खेलने आए आदमपुर निवासी दविंदर उर्फ डीसी को धक्का मारा, जिससे उसकी टांग टूट गई। गैंग 1 लाख 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था। उस घटना के दौरान 1 मिनट 59 सेकंड में पैसे लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। वहीं अब 5 दिन पहले काजी मंडी में चल रहे जुए के दौरान बदमाश चिंटू साथियों सहित लूट कर भाग गया था।

इस मामले में दविंदर उर्फ डीसी का नाम सामने आया है। भागते समय गली में दहशत फैलाने के लिए हथियार दिखा गया था। जिसके बाद थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने जांच के दौरान भीम नगर के रहने वाले अनूपदेव अजय को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हरगोबिंद नगर का रहने वाला चिंटू, आदमपुर निवासी दविंदर उर्फ डीसी, स्वामी, किशनपुरा के सोबित, ढन्न मोहल्ले के विशाल मोटा और बस्तियों के गोरा फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -