Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप,...

Jalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप, नहीं मिल रही NOC, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हालात ऐसे बन गए कि 2 करोड़ की बोली लगाकर बन रहे सरपंचः परगट सिंह

जालंधर, ENS: पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर नामाकन प्रक्रिया जारी है। वहीं राज्य भर में बीडीपीओ दफ्तर में पूर्व सरंपच, पूर्व पंच सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए है कि उन्हें अधिकारियों द्वारा एनओसी नहीं मिल रही है। हालांकि इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पिछले समय की बकाया सरकारी राशि के चलते एनओसी रोकी गई है।

Highlights:

  • पंचायती चुनावों के दौरान NOC का गरमाया मुद्दा
  • कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
  • जम्मू-कश्मीर में लैंड माफिया, सैंड माफिया, एक्साइज माफिया में हुई बढ़ौतरी

वहीं इस मामले को लेकर आज कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं को एनओसी ना मिलना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पंजाब में पहले कभी नहीं हुआ था। परगट ने कहा कि दोआबा में पहली बार एनओसी ना मिलने का मुद्दा देखने को मिला है। परगट ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि दफ्तर में बीडीपीओ दफ्तर में अभी तक नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा कि इतना बुरा हाल पहले कभी पंजाब में नहीं हुआ था कि जितना अब हो रहे चुनावों के समय में देखने को मिल रहा है। परगट सिंह ने गुरदासपुर में 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सरपंच बनने के मामले को लेकर कहा कि जो व्यक्ति 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सरपंच बनेगा वह गांव के लिए क्या करेंगा।

उन्होंने कहा कि अगर उक्त व्यक्ति को करोड़ों रुपए की बोली लगाने का इतना ही है तो वह उक्त पैसे गांव की नुहार बदलने के लिए पंचायत को डोनेट कर दें। परगट सिंह ने कहा कि कम से कम चुनाव तो होने दिए जाए। वहीं जम्मू के चुनावों को लेकर परगट सिंह ने कहा कि वहां पर लोग भाजपा के काफी परेशान है। परगट सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड माफिया, सैंड माफिया, एक्साइज माफिया जरूर खड़ा कर दिया है।

परगट ने प्रशासन पर लगाए आरोप,देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -