Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: 'Khana Khazana Vaishno Dhaba' में लगी भीषण आग, सामान जलकर...

Jalandhar News: ‘Khana Khazana Vaishno Dhaba’ में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 120 फुटी रोड पर स्थित ‘खाना खजाना वैष्णो ढाबा’ में आज सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। हालांकि आग लगने के समय ढाबा बंद था। ऐसे में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस घटना के दौरान देखते ही देखते आग ने ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ढाबे के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि दमकल विभाग और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। इस घटना से ढाबा मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग के कारण ढाबे का ढांचा और अंदर रखा फर्नीचर, रसोई का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल अधिकारी आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -