Girl in a jacket
HomeNationalशादी से लौट रहे परिवार की कार की Tractor-Trolley से भीषण टक्कर,...

शादी से लौट रहे परिवार की कार की Tractor-Trolley से भीषण टक्कर, 5 की मौत, 7 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नर्मदापुरमः स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टवेरा कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज जारी है।

जानकारी देते पुलिस टीम ने बताया कि टवेरा में सवार होकर महेंद्रवाड़ी व माखननगर निवासी गांव के राघवेंद्र मोरप्पा की शादी में बुधनी गए थे। जो रात में महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। आंचलखेड़ा के पास नर्मदापुरम की ओर से अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। क्रासिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 16 साल का शुभम मोरप्पा भी शामिल है। वह दूल्हे राघवेंद्र का भतीजा था। उसका भाई सुमित मोरप्पा हादसे में घायल है। सभी घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया गया। सूचना मिलते ही रात में ही जिला अस्पताल में लोगों और मृतकों के परिजन की भारी भीड़ लग गई। मृतकों में शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), निवासी महेंद्रवाड़ी, विनीत यादव पिता मोहन यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), निवासी महेंद्रवाड़ी, संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर) शामिल हैं। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -