Girl in a jacket
HomeHaryanaघरेलू कलह बना मौत का कारण, शादी के 3 साल बाद Painter...

घरेलू कलह बना मौत का कारण, शादी के 3 साल बाद Painter ने की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः शहर की आदर्श कॉलोनी में शादी के 3 साल बाद घरेलू कलह के चलते एक 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतक अंकित पेशे से पेंटर था। मौत से पहले अंकित ने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते मृतक के पिता रामबख्श ने बताया कि अंकित की शादी जून 2023 में यूपी की रहने वाली सुधा से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने दोनों बेटों को अलग-अलग कर दिया था। पिता नीचे के हिस्से में रहते थे, जबकि अंकित और सुधा ऊपर रहते थे।

बताया जा रहा है कि सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद अंकित काम पर गया, पत्नी दुकान तक पहुंच गई और वहां भी विवाद किया। इसके बाद तंग आकर अंकित ने करीब रात 12:30 बजे सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया कि उन्हें अंकित के फोन से वीडियो भी मिला है। यह वीडियो फंदा लगाने से ठीक पहले का है। वीडियो में अंकित ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी से बेहद परेशान है और इसी कारण यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में 12 क्वार्टर पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार का कहना है कि हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक के पिता रामबख्श के बयान पर उनकी पुत्रवधू सुधा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -