Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: कार सवार महिला ने Delivery Boy को मारी टक्कर, युवक...

Jalandhar News: कार सवार महिला ने Delivery Boy को मारी टक्कर, युवक की निकली आंख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लोगों के पकड़ने पर महिला ने किया हंगामा, लड़कों को बुलाकर की मारपीट

जालंधरः महानगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला पर पहले तो एक्सिडेंट करने और बाद में लड़कों को बुलाकर व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, एक कार सवार महिला ने वडाला चौक के पास स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय की एक आंख तक बाहर आ गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे में युवक का बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जब मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो कार सवार महिला फरार हो गई। इस दौरान कार सवार एक युवक ने महिला का पीछा करना शुरू किया और उसे वडाला चौक पर पकड़ लिया।

पीछा करने वाले युवक ने बताया कि जब महिला को रोका गया तो पहले तो वह काफी देर तक बहस करती रही, लेकिन बाद में उसने कुछ लड़कों को भी बुला लिया। उन लड़कों ने आते ही उन पर हमला कर दिया और उस पर ईंट और डंडे बरसाएं। उन्होंने मौके पर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों को इकट्ठा होता देख महिला उक्त लड़कों के साथ मौके से कार लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां सड़क हादसा हुआ है जिसमेें डिलीवरी ब्वॉय घायल हुआ है। वहां जाकर जांच कि तो पता चला कि जिस महिला ने घटना को अंजाम दिया है, उसने बाद में लड़कों को बुलाकर मदद करने वाले पर भी हमला किया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -