Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरे लगातार वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला एमएस फार्म के पास से सामने आया है, जहां देर रात बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया गया। बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला के कान की बालियां झपटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस समय हुई जब एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

जैसे ही वे गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे, पीछे से आए दो अज्ञात लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के कान की सोने की बालियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के अनुसार, लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ढका हुआ था और सिर पर टोपी (कैप) पहनी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे तेजी से मोड़ की तरफ फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष ने शोर भी मचाया और शोर सुनकर लोग भी इकट्ठा हुए, लेकिन लुटेरों की रफ्तार इतनी तेज थी कि कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने बड़ी चालाकी से पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर की टीम और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके में नंबर ट्रेस करना और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -