Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Nooran Sisters के पिता की हालत खराब, QR Code डालकर...

Jalandhar News: Nooran Sisters के पिता की हालत खराब, QR Code डालकर रितु मांग रहीं मदद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता तबीयत खराब होने से अस्पताल में काफी समय से भर्ती है। इससे पहले भी उन्हें स्टंट डलवाने के चलते भर्ती करवाया गया था। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया था कि तबीयत ठीक ना होने से पिता अस्पताल में भर्ती है। वहीं अब पिता की हालत खराब होने के कारण रितु मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें रितु मीर द्वारा पिता के ईलाज के लिए मदद की मांग की गई है और क्यूआर कोड भी पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नूरां सिस्टर के पिता अस्पताल मे भर्ती है और उनकी हार्ट बीट व पल्स को भी दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नामक व्यक्ति का है। वहीं एक अन्य वीडियों में बेटी ने कहाकि उनके पिता और माता ने काफी मेहनत की है। उनके पिता ने कभी किसी का दुख नहीं देखा, उनके पिता खुद लोगों की मदद करने वाले है। बेटी ने कहा कि नूरां सिस्टर्स नाम मां-बाप की बदौलत है। वह खुद लोगों की मदद करने वाले है, वह कौन किसी को कुछ देने वाले है, अल्लाह सभी को देने वाला है।

आज वह खुद मजबूर है और उन्हें लोगों की जरूरत है। मजबूर होकर वह लोगों से मदद मांग रहे है। इस दुनियां से सभी ने एक ना एक दिन जाना है, किसी ने यहां पर नहीं रहना, लेकिन उस चीज का कोई फायदा नहीं, बाद में मरने के बाद तस्वीरों को देखना और रोना उसका कोई फायदा नहीं। आगे कहा कि अगर हालचाल पूछना है तो वह जिंदगी होने पर पूछे, मरने के बाद कोई फायदा नहीं है। जिंदगी होने पर उनकी सेवा करें। रितु ने कहा कि पिता के साथ उनकी मां ने भी काफी मेहनत की है। ऐसे में अभी तक नूरा सिस्टर्स का कोई बयान सामने नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -