JalandharJalandhar News: सफाई कर्मियों के धरनों को लेकर MLA Amandeep Kaur का...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों के धरनों को लेकर MLA Amandeep Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मोगा से आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर रेड क्रॉस भवन पहुंची, जहां आप पार्टी की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया ने बात करते हुए विधायक अमनदीप कौर ने दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, सीएम भगवंत मान, पंजाब प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सरकार की ओर से पंजाबवासियों के लिए 25 फैसले लिए गए है। उनकी बदौलत लगातार आप पार्टी का काफिला बढ़ रहा है। आप पार्टी की सरकार में देश भर में पंजाब पहला राज्य बना, जहां महिलाओं का इतना सम्मान किया जाता है।

आप पार्टी ने 2022 के चुनावों में 12 महिलाओं को विधायक की टिकट दी थी, जिसमें से 11 महिलाओं ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के चेहरों पर आप पार्टी मुस्कान लेकर आई है। पिछली सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन दी जाती है, लेकिन सिर्फ आप पार्टी ने ही महिलाओं और बेटियों की ओर ध्यान दिया। जहां आप पार्टी ने महिलाओं की रसोई से लेकर बुजुर्गों के इलाज, तीर्थ यात्रा, मांवां-धीयां सत्कार योजना के तहत सीएम मान ने एक फर्ज अदा किया है। किसी भी पार्टी की ओर से आज तक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ नहीं दिया गया।

वहीं तीर्थ यात्रा करके लौटे बुजुर्ग काफी खुश दिखाई दे रहे है, उनका कहना है कि उन्होंने सपने में भी यात्रा का साकार किए जाने के बारे में नहीं सोचा था। वहीं महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक युवतियों के खाते में 3 हजार और एससी महिलाओं-युवतियों के खाते में 4500 रुपए मिलने पर उन गरीब परिवारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली है। विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने परिवारों के लिए काम किया। वहीं किसानों को लेकर कहा कि आज नहरी पानी पहुंचाने का काम किया।

इस दौरान विधायक ने बेअदबी कानून को लेकर कहा कि सिख धर्म किसी एक खास व्यक्ति या पार्टी का नहीं है। वह कभी किसी धर्म की निंदा करने या मतभेद करने के लिए नहीं कहता। बेअदबी के खिलाफ अगर कोई सख्त कानून लेकर आया है तो वह मान सरकार लेकर आई है। वहीं इस कानून में जल्द शोध भी किया जाएगा। यह कानून पिछली सरकारों को लेकर आना चाहिए था, पिछली सरकारों के समय में बेअदबी की घटनाएं रूक नहीं रही थी। विपक्ष पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी बेअदबीक को लेकर माफी मांग रही और खुद कबूल कर रही है कि उनकी सरकार के समय यह घटनाएं हुई है आज वह हमें बेअदबी को लेकर बता रही है।

वहीं बरनाला में सफाई कर्मियों के धरने पर कहा कि किस पार्टी के दौरान धरने नहीं लगे। उनके पास महिला आई और कहाकि 2011 में बेटी पुलिस में भर्ती होना चाहती थी, लेकिन रिश्वत के कारण नौकरी नहीं मिल रही थी, लेकिन आज आप सरकार में उसे नौकरी मिल गई। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल पर कहा कि वह सभी हमारे परिवार है। सफाई कर्मियों की सैलेरी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है। वहीं काट्रेंट कर्मियों को भी 5 साल पक्का करने का ऐलान किया गया है। मैरिट आने वाले छात्रों को नौकरियां देने का काम मान सरकार ने किया है। विपक्ष पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी पेपर लीक पर सवाल उठा रही है। उन्हें कहना चाहती है कि पेपर लीक नहीं हिंसा है। परीक्षा देने आए छात्रों के पास ब्लूटूथ वाला पैन था और छात्रों ने चीटिंग की है। कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...