जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के वर्कशॉप विभाग ने पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पूजा कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बाबा विश्वकर्मा जी के चित्र पर फूलों की माला डालकर और नारियल तोड़कर की।
इस मौके पर बाबा विश्वकर्मा की अरदास इंद्रजीत सिंह के द्वारा की गई। वर्कशॉप विभाग के सुपरिटेंडेंट दुर्गेश चेची ने इस मौके पर बाबा विश्वकर्मा के आध्यात्मिक और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी विश्वकर्मा के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने विद्यार्थियों को बाबा जी के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने और अपने तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल समाज और जनकल्याण के कार्यों में करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर एलईडी का भी उद्घाटन किया गया। आखिर में सभी स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियों को प्रसाद बांटा गया।

इस मौके पर डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, कश्मीर कुमार, त्रिलोक सिंह, नरेश, मोहित, गौरव शर्मा, अंकुश शर्मा, सुशील कुमार, परमिंदर कुमार, प्रताप चंद, मैडम नेहा के साथ अन्य स्टाफ मेंबर्स भी मौजूद रहे।
