.
JalandharJalandhar News: अवैध माइनिंग को लेकर गरमाया मामला, MP Channi की कार्रवाई...

Jalandhar News: अवैध माइनिंग को लेकर गरमाया मामला, MP Channi की कार्रवाई पर AAP इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में कुछ समय पहले पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नकोदर हलके में अवैध माइनिंग को लेकर दबिश दी गई थी। इस मामले को लेकर हलका शाहकोट में अवैध माइनिंग को लेकर आप पार्टी के हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह भुल्लर का बयान सामने आया है। जहां राजिंदर भुल्लर ने सासंद चन्नी से वीडियो के जरिए पूछा कि जिन गाड़ियों को अवैध माइनिंग के मामले में पकड़ा था, वह बताएं उन पर कौन सा पर्चा दर्ज करवाया। वहीं विधायक इंद्रजीत कौर मान पर आरोप लगाए हैकि यह अवैध माइनिंग उनके द्वारा करवाई जा रही है।

राजिंदर ने कहा कि इस मामले की जांच में सामने आया है कि कांग्रेस के करीबी की पोकलेन पर अवैध माइनिंग का पर्चा दिया गया। उन्होंने कहाकि घटना स्थल से टिप्पर भी गायब हो गए और पर्चा भी कांग्रेस के करीबी की पोकलेन पर दिया गया। राजिंदर सिंह ने कहा कि दो दिन पहले ही नकोदर में कांग्रेस के हलका इंचार्ज नवजोत दहिया द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें वह और सासंद चन्नी कह रहे थे कि नकोदर में काफी अवैध माइनिंग हो रही है और सासंद चन्नी भी कह रहे थे कि साडा चिट्टा सोना काले अंग्रेज लूटकर ले जा रहे है। राजिंदर ने कहाकि कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालियां का हलका शाहकोट है, लेकिन चन्नी वहां पर दरिया के साथ लगते इलाके में अवैध माइनिंग को लेकर दौरा करने नहीं गए।

उन्होंने कहाकि वहां पर चन्नी के ना जाने का एक कारण है, दरअसल, नकोदर में विधायक के खिलाफ काफी झूठा प्रचार किया, लेकिन उसका नतीजा कुछ नहीं निकला। वहीं आप पार्टी के हलका इंचार्ज द्वारा शाहकोट में अवैध माइनिंग को लेकर एक सीसीटीवी जारी की। जिसमें अवैध माइनिंग को लेकर तारीख भी जारी की गई। उन्होंने चन्नी को शाहकोट में अवैध माइनिंग को लेकर कार्रवाई ना करने को लेकर सवाल खड़े किए। राजिंदर ने कहाकि आप विधायक इंद्रजीत कौर मान द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि 2018 में कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया पर अवैध माइनिंग को लेकर पर्चा दर्ज किया गया था। इस दौरान देहात के हलके के कई इलाकों में अवैध माइनिंग हो रही है, उस पर किसी का कोई ध्यान क्यों नहीं जा रहा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टी

लुधियानाः जिले के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Punjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टी

लुधियानाः जिले के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल,...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया हरियाणवी गाना… कहा- मैं भी जाट हूं, देखें वीडियो

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई करने आए फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों काफी...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...