AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: परगट सिंह के कांग्रेस प्रधान बनने पर घर पर जश्न...

Jalandhar News: परगट सिंह के कांग्रेस प्रधान बनने पर घर पर जश्न का माहौल, पत्नी का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर जश्न का माहौल है। वहीं आज सुबह बधाई लेने के लिए भंड पहुंचे। परगट सिंह भले ही इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन उनके घर पर उनकी पत्नी बरिंदर कौर, परिवारजनों और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी।

इस खुशी के मौके पर नकोदर हलका इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह धैया, पार्षद पवन कुमार सहित अन्य समर्थक भी परगट सिंह के निवास पर पहुंचे और परिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। समर्थकों ने ढोल की थाप पर खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

परगट सिंह की पत्नी बरिंदर कौर ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, उस समय परगट सिंह विधायक बने थे और अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह संयोग उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पंजाब कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी मिलजुलकर काम करेंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि परगट सिंह से उनकी फोन पर करीब पांच मिनट बातचीत हुई है और उन्होंने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बरिंदर कौर ने कहा कि पूरा परिवार इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश है और उन्हें विश्वास है कि परगट सिंह पंजाब की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए पार्टी को नई दिशा देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab कांग्रेस प्रधान बनने पर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस...

Punjab News: कार चालक का गोलियां मारकर कत्ल

लुधियानाः जिले के मुल्लांपुर शहर में सफेद आई20 कार...

नमो क्रिकेट लीगः मुख्यमंत्री धामी ने थामा बैट, लगाए जोरदार शॉट, देखें वीडियो

पंचकूलाः ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो...

Punjab News: आप कार्यकर्ता जसवंत सिंह नारायणपुरा के समर्थन में बैठक आयोजित, देखें वीडियो

अमृतसरः विधानसभा चुनावों से पहले अमृतसर के अटारी विधानसभा...

Punjab कांग्रेस प्रधान बनने पर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने के...

Punjab News: कार चालक का गोलियां मारकर कत्ल

लुधियानाः जिले के मुल्लांपुर शहर में सफेद आई20 कार में सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...

नमो क्रिकेट लीगः मुख्यमंत्री धामी ने थामा बैट, लगाए जोरदार शॉट, देखें वीडियो

पंचकूलाः ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।...

Jalandhar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने के गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: उदय नगर में एक परिवार के वृंदावन माथा टेकने के लिए बाहर जाने के बाद चोरों ने...