AdvertisementPunjab Government
UncategorizedJalandhar News: Asian Games में Bronze Medal जीतकर एयरपोर्ट पहुंचे गुरिंदरवीर, देखें...

Jalandhar News: Asian Games में Bronze Medal जीतकर एयरपोर्ट पहुंचे गुरिंदरवीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एशियंस गेम्स में भारत ने अब तक 15 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। इसी के साथ भारत मेडल टैली में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं भोगपुर के रहने वाले गुरिंदरवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 100 मीटर मिक्सड रिले में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता। खुशी की बात है कि रिले टीम में शामिल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया है। बता दें गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर रेस की हीट-2 में 10.32 सेकेंड के समय के साथ सफर का समापन किया था। वहीं देश के लिए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले गुरिंदरवीर सिंह आज आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों और हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए गुरिंदरवीर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि 100 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर वह बेहद खुश हैं, लेकिन उनकी मंजिल अभी और आगे है। ऐसे में वह अब ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ-साथ विशेष रूप से अपने परिवार, कोच सुरिंदर सिंह और जनता से मिले प्रोत्साहन के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में और भी कड़ी मेहनत करके वह अधिक पदक और खिताब जीतेंगे और अपने देश, राज्य, क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाएंगे।

इस मौके पर हल्का इंचार्ज पवन टीनू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आदमपुर के गांव पतीआल का रहने वाला उनका छोटा भाई आज खेल जगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की मान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है और गुरिंदरवीर की यह कामयाबी इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि पंजाब के युवाओं में आज भी जोश, जज्बा और मेहनत बरकरार है, जो आने वाले समय में दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगा। गुरिंदरवीर सिंह के कोच सुरिंदर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 10.08 सेकंड का भारतीय रिकॉर्ड कायम करने के बाद एशियन गेम्स में यह उनकी एक बड़ी सफलता है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले ओलंपिक खेलों और अन्य प्रतियोगिताओं में भी गुरिंदरवीर सिंह इसी तरह नए रिकॉर्ड बनाकर अपना और देश का नाम रोशन करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के...

विक्रेता पर लगे दूध में पेशाब करने के आरोप, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

भिवाड़ीः राजस्थान में तिजारा जिले के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी...

Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शिवपुरी के पास दाना मंडी फ्लाईओवर पर भीषण...

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित...

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है - नागरिकों की समस्या...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के गंकी सेर स्थित विद्या भारती हिमाचल द्वारा संचालित माधव सृष्टि...

विक्रेता पर लगे दूध में पेशाब करने के आरोप, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

भिवाड़ीः राजस्थान में तिजारा जिले के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर...

Punjab News: Flyover पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शिवपुरी के पास दाना मंडी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ई-रिक्शा की टक्कर...