AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने के गहने...

Jalandhar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने के गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: उदय नगर में एक परिवार के वृंदावन माथा टेकने के लिए बाहर जाने के बाद चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। परिवार जब शुक्रवार शाम वापस घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारियों के ताले तोड़कर सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो चुके थे। घर की मालकिन संध्या ने बताया कि वह परिवार के साथ वृंदावन गए हुए थे। शुक्रवार शाम जब वह वापस घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ था।

अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारियों की जांच करने पर सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब मिली। परिवार ने आसपास जांच की तो पता चला कि चोर घर की छत के जरिए अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर अलमारियों के ताले तोड़े और नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से घर में चोरी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: BJP नेता के बेटे और दोस्त पर मामला दर्ज, दहशत में परिवार

लुधियानाः जिले के अमरपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली...

Punjab News: गुंडागर्दा का नंगा नाच, युवक पर तानी पिस्टल, भाई को किया घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः पीएयू थाना इलाके के अंतर्गत सुखदेव एन्क्लेव में...

Punjab कांग्रेस प्रधान बनने पर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस...

श्री स्वामीनारायण मंदिर में हमला, उपद्रवियों ने पत्थर मारकर तोड़े मंदिर के शीशे, देखें वीडियो

वाशिंगटनः ओहियो राज्य में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर क्लीवलैंड...

Punjab News: BJP नेता के बेटे और दोस्त पर मामला दर्ज, दहशत में परिवार

लुधियानाः जिले के अमरपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हत्या के आरोपी जो...

Flydubai हमले की जांच में बड़ा खुलासा : हमलावर अलकायदा से प्रभावित, ओमान एयर से निकाला गया

नई दिल्लीः दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने...

Punjab News: गुंडागर्दा का नंगा नाच, युवक पर तानी पिस्टल, भाई को किया घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः पीएयू थाना इलाके के अंतर्गत सुखदेव एन्क्लेव में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश...