जालंधर (ens) : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने फर्जी डिग्री घोटाले के मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो से 196 फर्जी डिग्रियां, 53 फर्जी स्टांप, 6 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 स्टांप मशीन और 8 मोबाइल फोन बरामद किए है ।
जिनमे इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट समेत कई कोर्स के लिए फर्जी डिग्रियां शामिल भी है ।
पुलिस को जांच में पता चला है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में घोटाला चल रहा था । पुलिस को फर्जी डिग्री सप्लायरों के देशभर में फैले नेटवर्क के भी इनपुट मिले है । पुलिस इस फर्जी डिग्री के कारोबार मे शामिल लोगो की तलाश मे छापेमारी कर रही है।
