Girl in a jacket
HomeGovernment NewsPunjab GovtPunjab News : CM Bhagwant Mann को अस्पताल से मिली छुट्टी, देखें...

Punjab News : CM Bhagwant Mann को अस्पताल से मिली छुट्टी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। उनका काफिला चंडीगढ रिहायश के लिए निकल गया है। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस शामिल थे। इससे पहले कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने उनसे मुलाकात की थी।

साथ ही उन्होंने कहा कहा था कि सीएम की सेहत अब सुधार है। उनकी सीएम से बातचीत हुई है। वहीं, शनिवार को भी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक ने सीएम से मुलाकात की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक बुलाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान(50) को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -