JalandharJalandhar News: शादी से 5 दिन पहले ने तोड़ा रिश्ता, नंबर किया...

Jalandhar News: शादी से 5 दिन पहले ने तोड़ा रिश्ता, नंबर किया ब्लॉक, पुलिस को दी शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रामामंडी इलाके में शादी से कुछ दिन पहले दूल्हे की ओर से रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़की की शादी 18 नवंबर को तय हुई थी। परिवार के अनुसार, शादी से पहले दोनों परिवार प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे, लेकिन इसी दौरान लड़का शूट अधूरा छोड़कर वहां से चला गया। इसके बाद उसने लड़की को मैसेज कर स्पष्ट कर दिया कि आज के बाद उसे फोन या मैसेज न किया जाए। इतना ही नहीं, युवक ने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि युवक के अचानक इस तरह रिश्ता तोड़ने से परिवार हैरान रह गया। प्री-वेडिंग शूट के दौरान युवक के परिवार को वापस आने का कारण बताने के लिए उन्होंने अपने ताया जी की मौत होने का बहाना बनाया। बाद में जब लड़की के परिवार ने लड़के की मां से इस बारे में पूछा तो उन्होंने घर में किसी की मौत होने से इनकार कर दिया। इससे परिवार को युवक के व्यवहार को लेकर संदेह हुआ।

लड़की की मां के मुताबिक, उन्होंने लड़के और उसके परिवार से फोन पर संपर्क करने के साथ उनके घर जाकर भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद लड़के के परिवार ने बिचौलिये के माध्यम से संपर्क किया। हालांकि, युवक कहां है, इसकी जानकारी लड़की के परिवार को नहीं मिल पाई। परिवार का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से शिकायत लेकर भटक रहे थे और अब पुलिस के पास पहुंचे हैं। एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि लड़की की शादी 18 नवंबर को तय हुई थी, लेकिन लड़के के परिवार की ओर से 13 या 14 नवंबर को शादी से इनकार कर दिया गया।

इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बिचौलियों से भी पूछताछ की गई है। एसीपी ने बताया कि लड़के के परिवार का कहना है कि शादी से मना करने वाले दिन के बाद से उन्हें भी युवक के ठिकाने की जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी टूटने के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट रामामंडी थाने भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला...

मछली पालन किसानों के लिए आमदनी का बेहतर स्त्रोत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो...

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने...

भीषण हादसाः खाईं में कार गिरने से 6 युवकों की मौत, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क...

व्यापार मेले में डिजिटल डिस्पले दिखा रही हरियाणा के विकास की कहानियां

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में निरंतर आगंतुकों की संख्या...

CM Sukhu ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में हुई सड़क दुर्घटना में...

मछली पालन किसानों के लिए आमदनी का बेहतर स्त्रोत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो एवं जन संवाद पर आई समस्याओं की राज्य स्तर पर...

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चल रहे...

भीषण हादसाः खाईं में कार गिरने से 6 युवकों की मौत, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां जोगेंद्रनगर के सिमस क्षेत्र में खाई...