डोली उठने से पहले हुई पत्थर बाजी और जमकर चले धारदार हथियार
जालंधरः महानगर में स्थित मुस्लिम कालोनी से एक घटना सामने आई है। जहां, डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुई कहासुनी के बाद डीजे वाले ने युवकों सहित धारदार हथियारों सहित शादी वाले घर हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शादी समारोह पर डीजे को लेकर हुए विवाद किया और घर पर ईंट पत्थर सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वारदात घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को दी। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सतीश कुमार ने बताया कि उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम था। डीजे लगा हुआ था और सभी नाच रहे इसी दौरान डीजे पर गाना लगवाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डीजे पर नाच रहे युवकों ने डीजे वालो के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस दौरान लोगों ने सभी को समझाकर वहां से भेज दिया लेकिन युवकों ने मन में रंजिश रखी कि वह रविवार दोपहर बरात के साथ जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि बदमाशों ने दोबारा उनके घर पर आकर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान उनके घर में तोड़फोड़ की और लोगों को इकट्ठा होते देख वह मौके से भाग गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
दुल्हे का आया बयान
घटना बारे जानकारी देते हुए दिल्हे ने बताया कि हमलावार युवक फगवाड़ा के रहने वाले हैं। जिसके वजह पुलिस प्रशासन से मेरी यही विनती है कि डोली उठने से पहले मुझे सुरक्षा मुहैया करवाई जा ताकि अपनी बारात सुरक्षित लेकर मैं लुधियाना पहुंच सकूं।
