Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की CCTV फुटेज आई सामने, देखें...

Jalandhar News: कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में देर रात 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 नौजवानों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां बाइक सवारों द्वारा कार पर फायरिंग की गई। इस दौरान छत पर खड़े नौजवान पर भी फायर किया गया। गनीमत यह रही कि उसका बचाव हो गया। पीड़ित साहिल निवासी गुरु नानक नगर ने बताया कि रात करीब 10.20 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान नौजवानों द्वारा अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार नौजवान आते है। इस दौरान वह दूर ही गाड़ी के पीछे बाइक खड़ी कर लेते है।

जिसके कुछ देर बाद वह मौके से चले जाते है। कुछ ही पलों में दोबारा बाइक पर सवार होकर 2 नौजवान आते है। इस दौरान एक अन्य बाइक पर भी नौजवान आते है और फायरिंग करने के बाद आरोपी दोनों बाइक पर सवार होकर निकल जाते है। पीड़ित के अनुसार 6 युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हालांकि पीड़ित साहिल के अनुसार आरोपी ट्रैक्टर लेकर कुछ युवक गली में पहुंचे और घर के बाहर खड़ी गाड़ी को साइड में करने के लिए कहने लगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता घर पर मौजूद नहीं हैं और उनके लौटने के बाद ही गाड़ी हटाई जा सकती है।

इसके बाद उक्त युवक वहां से चले गए। साहिल के मुताबिक कुछ समय बाद दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और उसकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उस समय वह छत पर टहल रहा था। फायरिंग की आवाज सुनकर जब उसने नीचे गली में देखा तो हमलावर गाड़ी पर गोलियां बरसा रहे थे। उसने युवकों को रोकने का प्रयास करते हुए उन्हें ललकारा और गाली-गलौज की। इस पर आरोपियों ने उसकी तरफ भी गोली चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

पीड़ित साहिल ने कहा कि वह आरोपियों को नहीं जानता और ना ही उसका किसी के साथ कोई विरोध है। गोली चलाने वाले कौन थे इस बारे में उसे नहीं पता, जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 6 कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना एक की टीम के साथ उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवार की ओर से फिलहाल किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया गया है। मौके से 6 कारतूस बरामद हुए हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली...

Punjab News: बैंक में ग्राहक के 50 हजार लेकर नाबालिग फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर...

झोटा हत्याकांडः बनी सहमति, परिवार को मिलेगा मुआवजा और नौकरी, देखें वीडियो

1200 लोगों पर एफआईआर दर्ज मानसाः परमिंदर सिंह झोटा को...

Hotel की 7वीं मंजिल की खिड़की से गिरकर महिला की मौत, देखें CCTV

ब्राजीलः ब्राजील की 26 वर्षीय एक महिला होटल की...

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि...

Punjab News: बैंक में ग्राहक के 50 हजार लेकर नाबालिग फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर ग्राहक की नगदी लेकर आरोपी फरार हो गया। इस घटना...

झोटा हत्याकांडः बनी सहमति, परिवार को मिलेगा मुआवजा और नौकरी, देखें वीडियो

1200 लोगों पर एफआईआर दर्ज मानसाः परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन...

Hotel की 7वीं मंजिल की खिड़की से गिरकर महिला की मौत, देखें CCTV

ब्राजीलः ब्राजील की 26 वर्षीय एक महिला होटल की सातवीं मंजिल की खिड़की के फ्रेम पर झुकी जो अचानक...