AdvertisementPunjab Government
Jalandharमानव अधिकार परिषद भारत की Jalandhar इकाई ने परमिंदर सिंह झोटा को...

मानव अधिकार परिषद भारत की Jalandhar इकाई ने परमिंदर सिंह झोटा को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः मानव अधिकार परिषद भारत (Human Rights Council India) की जालंधर इकाई द्वारा भगत सिंह चौक, जालंधर में पंजाब के लिए आवाज़ उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में मानव अधिकार परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा ने पंजाब के लिए आवाज़ उठाते हुए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उनका बलिदान हमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हितों और जनता के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित सरकारों से मामले की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष हनी तलवार ने कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को इस मामले में फास्ट ट्रैक आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा सके और पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए तथा कानून का राज कायम रहना चाहिए।

यह कार्यक्रम जालंधर अध्यक्ष प्रबल उप्पल एवं जनरल सेक्रेटरी कृष सूरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मानव अधिकार परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एंटी क्राइम सेल हनी गुप्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंजाब उपाध्यक्ष जतिन हांडा, एंटी क्राइम सेल जालंधर अध्यक्ष अनिल बजाज, जालंधर एससी/एसटी सेल अध्यक्ष वीरेंद्र अंगुराल, जालंधर महिला सेल अध्यक्ष प्रिया मेहरा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पालक कपूर, अमनदीप कौर, सुरिंदर पुजारा, भूपिंदर सिंह, वरिंदर अंगुराल, गौतम महाजन, चंदर दुग्गल, सुमित चोपड़ा, अमित शर्मा, कार्तिक, मनजीत सिंह, अश्वनी चोपड़ा, दिनेश गुलाटी और अमन सहित अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने ‘पंजाब बंद’ को दिया समर्थन, देखें वीडियो

जालंधर: परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को...

Punjab News: एक्टिवा सवार झपटमार ने महिला के कान से छीनी बालियां, देखें वीडियो 

गुरदासपुरः जिले के व्यस्त गीता भवन रोड पर हनुमान...

कांग्रेस ने पंजाब बंद को दिया पूरा समर्थन, नेताओं और वर्करों से सहयोग देने की अपील

चंडीगढ़: कांग्रेस ने परमिंदर सिंह झोटा (मानसा) की हत्या...

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग का गठन किया

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां...

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड लेफ्टिनेंट जनरल...

Jalandhar News: भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने ‘पंजाब बंद’ को दिया समर्थन, देखें वीडियो

जालंधर: परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया...

Punjab News: एक्टिवा सवार झपटमार ने महिला के कान से छीनी बालियां, देखें वीडियो 

गुरदासपुरः जिले के व्यस्त गीता भवन रोड पर हनुमान चौक के पास एक्टिवा सवार झपटमार पीछे से आया और...

कांग्रेस ने पंजाब बंद को दिया पूरा समर्थन, नेताओं और वर्करों से सहयोग देने की अपील

चंडीगढ़: कांग्रेस ने परमिंदर सिंह झोटा (मानसा) की हत्या के विरोध में 15 अक्तूबर को होने वाले बंद को...

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग का गठन किया

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने जनसुविधा एवं प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित...