Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Alpha Scanning Centre के कर्मियों पर लगे मारपीट के आरोप,...

Jalandhar News: Alpha Scanning Centre के कर्मियों पर लगे मारपीट के आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कपूरथला चौंक के पास स्थित Alpha Scanning Centre को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने Alpha Scanning Centre पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर कुंज के रहने वाले रजत ने कहाकि उसके दादा स्कैन करवाने के लिए आए थे। इस दौरान उसके दादा के साथ ज्यादा पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोप लगाए गए है कि Alpha Scanning Centre के संचालक, बेटे और कर्मियों ने उसके दादा के साथ कैबिन में ले जाकर मारपीट की।

वहीं गुरप्रीत ने कहा कि ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बेहरमी से मारपीट की गई। इस घटना में व्यक्ति का दांत टूट गया और उनके नाक से खून बह रहा है। वहीं पीसीआर की टीम को पीड़ित परिवार ने सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दूसरी ओर Alpha Scanning Centre के संचालक और कर्मियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Alpha Scanning Centre में भारी हंगामा हो रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि उसके दादा से स्कैन को लेकर पैसे मांगने पर हंगामा हुआ। जहां दादा ने कालाबाजारी करने के आरोप लगाए। इस दौरान परिवार ने बेहरमी के साथ डॉक्टर और उसके कर्मियों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाए है। प्राण नाथ ने कहा कि वह किडनी की स्कैन करवाने के लिए Alpha Scanning Centre में आए थे। इस दौरान उन्होंने स्कैन के लिए पैसों के बारे में पूछा तो लड़की ने कहा कि एक हजार रुपए है।

जिसके बाद उसने कहा कि वह डॉक्टरों की कमिशन नहीं दे सकता है, जो पैसे बनते है वह दे देगा। जिसके बाद लड़की ने कहा कि डॉक्टर से बात करके बताते है। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि स्कैन सेंटर के मालिक मंयक गुप्ता उसे कैबिन में बुलाकर मारपीट की। इस दौरान पैरों से उसका चश्मा भी कुचल दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच करने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। इस घटना के दौरान स्कैन सेंटर में भारी हंगामा हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैकि इस घटना के बाद डॉक्टर द्वारा बाउंसर बुला लिए गए। जिसको लेकर अब परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -