जालंधर, ENS: दमकल विभाग के दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दमकल विभाग की गाड़ी में बंदर आ गया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मी सहम गए। वहीं बंदर द्वारा कोई जानी नुकसान करने का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि वहां लोगों द्वारा बंदर को काबू करने की कोशिश भी की गई।
लेकिन वह कभी दमकल की गाड़ी की छत पर तो कभी गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ जाता है। बंदर के गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठने की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे मानों दमकल विभाग की गाड़ी बंदर खुद चलाएगा।
