Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में भीगी धान की...

जालंधरः बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में भीगी धान की फसल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में हो रही बारिश से जहां मौसम ने गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस बारिश के कारण मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश से भीगने के मामले सामने आ रहे है। दरअसल, किसान पहले ही हुए नुकसान के मुआवजे ना मिलने से परेशान है। वहीं अब हो रही बारिश के कारण किसानों की मंडी में धान की बोरियां पानी में भीग गई। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  जालंधर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद अब बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बता दें कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। मंडियों में किसानों सहित क्रय की गई लाखों क्विंटल धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने के चलते बोरियों का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में बारिश होने से मंडियों में पूरी तरह व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि सरकार मंडियों में हर तरह के पुख्ता प्रबंध होने की बात कर रही है, लेकिन बारिश ने किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, व्यापारियों को भी धान की फसल भीगने से खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -