AdvertisementPunjab Government
NationalCar में IT Company की मैनेजर से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने...

Car में IT Company की मैनेजर से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने CEO और अन्य ने की वारदात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां, कार में आईटी कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती ने कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति थे। पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई। पीड़ित युवती के बेहोश होने जैसी स्थिति होने पर पार्टी कर रहे लोग उन्हें घर छोड़ना चाहते थे।

आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड, कंपनी के सीईओ ने पार्टी में आए बाकी लोगों को जाने को बोला। धीरे-धीरे करके सारे गेस्ट चले गए और वह अकेली युवती बच गई। रात करीब 1:45 बजे युवती को उसी की कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने बैठाया। इनके साथ कार में महिला एग्जीक्यूटिव का पति और सीईओ भी थे। तीनों युवती को घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा और युवती को पिलाया। पीते ही वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो सीईओ उनसे छेड़छाड़ कर रहा था।

बाद में सीईओ, एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उससे रेप किया। तीनों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा। पीड़ित युवती सुबह पूरी तरह होश में आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ईयर रिंग, मोजे और अंडर गारमेंट्स नहीं मिले। प्राइवेट पार्ट पर भी घाव थे। पीड़ित ने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो चेक किए तो इसमें सीईओ, महिला और उसके पति की सारी हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित युवती ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सारे तथ्यों को इकट्ठा करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ युवती का मेडिकल भी कवाया गए है जिससे सारा सच सामने आएगा। वीडियो आडियो सबूत काबू में ले लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...