HomeNationalInstagram ने बनाया नया Instants फीचर पर लोगों को नहीं आया पसंद,...

Instagram ने बनाया नया Instants फीचर पर लोगों को नहीं आया पसंद, जानें कैसे करे सकते हैं बंद?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: हाल ही में इंस्टाग्राम ने Instants को लॉन्च किया है। इंस्टाग्राम ऐप में यह एक फीचर के तौर पर शामिल किया गया है जबकि इसकी स्टैंडअलोन ऐप भी अवेलेबल है। इसे अथेंटिक और डिसअपीयरिंग फोटो शेयर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए कंपनी स्नैपचैट जैसी ऐप्स को टक्कर देना चाहती है जो टेंपरेरी कंटेट के कारण पॉपुलर हो रही है

हालांकि कई यूजर्स को यह फीचर पसंद नहीं आ रहा है। यदि आपको भी यह फीचर पसंद नहीं आ रहा है तो इसे बंद किया जा सकता है। इंस्टाग्राम पॉप अप नोटिफिकेशन के जरिए Instants की जानकारी दे रही है। इनबॉक्स में इसे एक मिनी फोटो स्टैक की तरह दिखाया गया है। इस पर टैप करने के बाद फीचर का थोड़ा इंट्रोडक्शन दिया जाता है। इसमें कैमरा के नीचे शटर बटन है। उसके नीचे आप फ्रैंड्स और क्लोज फ्रैंड्स में किसी एक को चुन सकते हैं।

बाई डिफॉल्ट यह फ्रैंड्स पर सेट हैं। जैसे ही आप शटर बटन दबाएंगे। फोटो कैप्चर होते ही फ्रेंड्स के पास चली जाएगी। अगर आप इसको अपने सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर करना चाहते हैं तो आपको मैनुअली क्लोज फ्रेंड को सेलेक्ट करना होगा।

गलती से शेयर हो रही फोटोज

इंस्टाग्राम ने फोटो भेजने की प्रोसेस को साफ तौर पर एक्सप्लेन नहीं किया है। इसके चलते कई लोग इंस्टाग्राम पर अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल उन लोगों के पास भी फोटो भेज दे रहे हैं जिनके साथ वो शेयर नहीं शेयर नहीं करना चाहते हैं हालांकि इसमें अनडू का भी ऑप्शन मिलता है लेकिन यह फोटो ओपन होने से पहले तक ही काम करता है। कई लोगों की यह भी शिकायत हैं कि उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि फोटो कब सेंड हो गई है। इस कारण कई लोग इस फीचर को बंद करना चाहते हैं।

ऐसे करें Instants

इंस्टाग्राम में Instants को बंद करने के लिए सबसे पहले अपने प्रोफाइल पर जाएं। स्क्रीन के टॉप राइट में दिख रहे थ्री-लाइन मेनू पर टैप कर से सेटिंग्स ओपन करें। यह कंटेंट प्रेफरेंस के सेक्शन में जो पर Hide Instants in Inbox” का ऑप्शन दिखेगा। इसका टॉगल ऑन कर दें। इसके बाद आपको इनबॉक्स में Instants नजर नहीं आएगा। ध्यान रहे कि इससे आपको फ्रेंड्स की तरफ से भेजे गए Instants भी नहीं दिखेंगे।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -