HomePunjabLudhianaPunjab News: चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Punjab News: चलती स्कॉर्पियो में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुल्लांपुर दाखा: जिले के गांव दाखा के एक युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। गोली लगने के बाद गाड़ी बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी गांव दाखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

घटना के समय जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। जीटी रोड स्थित हवेली के पास उसने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक बोर्ड के पोल से टकरा गया, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान गाड़ी के दोनों एयरबैग भी खुल गए।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से जसप्रीत सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वह वाहन में अकेला था और स्वयं गाड़ी चला रहा था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने बताया कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -