Nationalभीषण हादसाः कार में लगी आग, बच्चे सहित 6 लोगों की जिंदा...

भीषण हादसाः कार में लगी आग, बच्चे सहित 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगरः पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में हुंडई ऑरा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पलटते ही कार आग का गोला बन गई। आग इतनी विकराल थी कि किसी को निकलने का मौका नहीं मिला और कार में सवार महिला, एक बच्चे समेत सभी छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग़ पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जाता है कि हुंडई ऑरा कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे और जींद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आसपास से गुजर रहे लोग भी आग के आगे बेबस बने रहे।

राहगीरों की सूचना पर तितावी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने तक सभी कुछ खत्म हो चुका था। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद कार में फंसे सभी छह लोगों के शवों को बाहर निकलवाया गया। आग इतनी भीषण थी कि सभी शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

एसपी देहात संजय महाडिक और सीओ फुगाना भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तितावी थाना प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद के रहने वाले थे और हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस भीषण हादसे ने एक ही परिवार या सफर पर निकले छह लोगों की जिंदगी छीन ली। जागाहेड़ी के निकट हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...