.
Haryana Govtहरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना...

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में बारिश के पानी की सुचारू निकासी और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में अंबाला शहर में पुराने दिल्ली रोड पर जंडली फ्लाईओवर से पॉलिटेक्निक चौक तक नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण के लिए 12.42 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान जलभराव से लोगों को राहत देने के साथ-साथ ऐसी मजबूत एवं वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था विकसित करना है, जो भविष्य में बढ़ती आबादी और शहरीकरण की जरूरतों को भी पूरा कर सके। अंबाला शहर में पुराने दिल्ली रोड के साथ मौजूदा ड्रेनों के ओवरफ्लो होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर पानी भराव होने और यातायात प्रभावित होने की समस्या सामने आ रही थी। ऐसे में इसके निदान के लिए ठोस कदम उठाए गए है।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किए जाने वाले इस कार्य से पुराने दिल्ली रोड की बारिश के पानी की निकासी क्षमता बढ़ेगी और जलभराव की समस्या को प्रभावी ढंग से दूर किया जा सकेगा। परियोजना को तकनीकी रूप से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रशासनिक मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है।

वर्ष 2026-27 में अर्बन ड्रेनेज एंड फ्लड कंट्रोल के तहत 80 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने के साथ-साथ जलभराव और शहरी बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को केवल वर्तमान जरूरतों के आधार पर नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ा रही है। आधुनिक एवं प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि प्रदेशवासियों को मानसून के दौरान बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

Highway पर BJP नेता की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

अमेठीः गौरीगंज कस्बे में एसपी कार्यालय से कुछ दूरी...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...

गुरुद्वारा साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला होने की घटना...

Highway पर BJP नेता की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

अमेठीः गौरीगंज कस्बे में एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर ब्लॉक गेट के सामने चलती डस्टर कार में अचानक...

सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा हरियाणा : Shyam Rana

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र...