AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित (26 वर्ष), निवासी गांव नारायणपुर, थाना रायपुररानी, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 16 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर पिंजौर-पंचकूला हाईवे पर एचएमटी पावर कॉलोनी के नजदीक खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस संबंध में पिंजौर थाना में 16 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की आगामी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यमुनानगर में हत्या के प्रयास के दो मामले, मोहाली में आर्म्स एक्ट का एक मामला तथा पंचकूला के थाना रायपुररानी में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...