Hocky Champion Trophy 2026
religiousगणेश चतुर्थी वाले दिन रखा जाएगा Hartalika Teej का व्रत, जानें पूजा...

गणेश चतुर्थी वाले दिन रखा जाएगा Hartalika Teej का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है परंतु इस बार काफी लोग तारीख को लेकर कंफ्यूजन में है। कुछ लोगों का कहना है कि हरतालिका तीज 13 सितंबर को मनाई जाएगी। पंचागों के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह से शुरु होकर 14 सितंबर की सुबक को खत्म होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। इसी दिन गणेश चतुर्थी भी मनाई जाएगी।

14 सितंबर को मनाई जाएगी हरतालिका तीज

हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 2026 में तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह करीबन 7:08 बजे शुरु होकर 14 सितंबर को सुबह करीबन 7:06 बजे तक रहेगी। व्रत और त्योहारों की तारीख में उदया तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी के मुताबिक, हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

14 सितंबर हरतालिका तीज की पूजा के लिए सुबह का समय शुभ रहेगा। पंचागों की मानें तो पूजा का मुख्य मुहूर्त सुबह 6:05 बजे से 7:06 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय में अंतर होने के कारण मुहूर्त में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

इसलिए रखा जाता है हरतालिका तीज का व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थई। इसी कारण हरतालिका तीज से जुड़े व्रत की परंपरा खास मानी जाती है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना से यह व्रत रखती है। वहीं अविवाहित लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए उस उपवास को करती हैं।

गणेश चतुर्थी के साथ रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत

14 सितंबर का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि एक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी होने के कारण यह दिन धार्मिक तौर पर खास हो गया है। सुबह तीज की पूजा और इसके बाद मध्याह्न में गणेश की पूजा कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

विकास को मिली रफ्तार, अम्बाला छावनी के कई वार्डों में विकास कार्यों हेतु पांच करोड़ की राशि जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अलग-अलग...

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी...