HomePunjabAmritsarPunjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30...

Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब तक पहुंचाने और फिर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30.045 किलो हेराइन बरामद की है।

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक कथित तस्कर के संपर्क में थे, जो दुबई से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तस्कर के निर्देशों पर तय स्थानों से नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे और उन्हें आगे वितरित करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। बरामद हेरोइन की मात्रा को देखते इसे हाल के समय की बड़ी सफलताओं में शामिल किया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -