HomeHaryanaजिम संचालक पर 5 सेकेंड में मारी 10 गोलियां, मौत, कुछ दिन...

जिम संचालक पर 5 सेकेंड में मारी 10 गोलियां, मौत, कुछ दिन पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हांसीः हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। दरअसल, फव्वारा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस पूरी वारदात को महज 5 सेकेंड के अंदर 10 राउंड फायरिंग की। घटना में 25 वर्षीय कपिल की मौत हो गई। इस वारदात में जिम के बाहर वार्म-अप कर रही शिखा नाम की एक युवती भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। जिम संचालक फव्वारा चौक के पास दुकानों के आगे बने रैंप पर रोज की तरह लड़के-लड़कियों को एक्सरसाइज करवा रहा था। सभी बच्चे कसरत में मशगूल थे कि तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो हमलावर वहां पहुंचे, जिन्होंने खुद को छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने बिना एक पल गंवाए जिम संचालक पर बिल्कुल नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर पीठ और सिर को निशाना बनाते हुए 10 गोलियां चलाई।

इस अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान वहां वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती भी चपेट में आ गई। छर्रे लगने की वजह से वह घायल हो गई, जिसे तुरंत हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर बड़ी आसानी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही ।

मर्डर की सूचना मिलते ही हांसी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी अभी मायके में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कपिल वर्तमान में हांसी के शांति निकेतन क्षेत्र में रह रहा था। कपिल पिछले करीब 3 सालों से हांसी में जिम का संचालन कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्केट के पास अपनी रेड जिम को नए स्थान पर शिफ्ट किया था। फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए शूटरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -