Girl in a jacket
HomeNationalखुशखबरीः LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

खुशखबरीः LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नए साल पर एलपीजी ग्राहकों को सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। सिलेंडर आज 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया। ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • दिल्‍ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। यानी इसमें 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है।
  • मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।
  • कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है।
    कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है। वहीं पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 की जगह 2057 रुपए में मिलेगा
  • चेन्‍नई की अगर बात करें तो चेन्नई में आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। बीते महीने दिसंबर में इसके दाम 1980.50 रुपए थे। यानी चेन्‍नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्‍ता किया गया है।

दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ था। इससे पहले भी नवंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -