AdvertisementPunjab Government
Nationalफिल्मी स्टाइल में गैंगवार, पेशी पर ले जा रहे कुख्यात गैंगस्टर विनय...

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार, पेशी पर ले जा रहे कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गैंगस्टर सहित घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल

हरिद्वारः जिले के लक्सर में फ्लाईओवर के ऊपर बुधवार को फिल्मी स्टाइल में गैंगवार देखने को मिला। कोर्ट में पेशी पर जा रहे मेरठ के गैंगस्टर विनय त्यागी पर कई बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी और फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान लोग जान बचाकर ईधर-उधर भागते हुए दिखाई दिए। इस जानलेवा हमले में विनय त्यागी को 2 गोलियां लगी हैं, जबकि 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर पुलिस टीम मेरठ निवासी बदमाश विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्सर में फ्लाईओवर पर गैंगस्टर विनय त्यागी पर जब अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई, तब अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, गाड़ियों में घुस गए। विनय त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वारदात के बाद दो हथियारबंद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होते हुए भी कमरे में कैद हो गए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही की जांच भी की जा रही है। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद था, जिसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...