AdvertisementPunjab Government
Internationalफिर सैलाबः बूढ़ी गंडकी में बह गए 45 मकान और 6 पुल,...

फिर सैलाबः बूढ़ी गंडकी में बह गए 45 मकान और 6 पुल, 10 लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बूढ़ी गंडकीः नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने फिर से भारी तबाही मचाई है। गोरखा जिले में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे आई बाढ़ में 45 मकान और छह पुल बूढ़ी गंडकी नदी में समा गए। जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। सैलाब में 10 लापता हैं। सेना ने 9 विदेशी समेत 82 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वालों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने को कहा है।

अचानक आए सैलाब से बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ताजा आपदा ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी की विनाशकारी बाढ़ की याद ताजा कर दी है। गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार तड़के बाढ़ की सूचना मिली। फिर से आए सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, बाढ़ चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका-6 क्षेत्र से नीचे की ओर आई और नदी किनारे की बस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शांति महत के अनुसार, चुमनुब्री में लोकपा और चुम्लिंग के बीच जबर्दस्त भूस्खलन हुआ। इससे नदी का प्रवाह रुक गया और बाद में अवरुद्ध पानी के बहाव से बाढ़ आ गई। नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बूढ़ी गंडक नदी में आई बाढ़ से सल्लेरी, पायूका और जगत में नदी किनारे स्थित मकान बह गए। बाढ़ में कई पुल बह गए हैं। नेपाल की सेना ने पोस्ट में लिखा, बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ आने के बाद नेपाली सेना की एक टुकड़ी को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। इस टुकड़ी ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज...

Jalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन मार्केट में दुकान के बाहर...

Punjab News: सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, धरने पर बैठा परविंदर झोटा का परिवार

मानसाः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई। मंगलवार...

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर SC में 15 को एक साथ होगी सुनवाई

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से घायल हुई महिला मेसो देवी...

Jalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन मार्केट में दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार अवनीश पर 2 नकाबपोश बाइक सवार स्नेचरों...