चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के खुड्डा अली शेर में शराब ठेके के बाहर 2 युवकों ने धमाके की कोशिश की। दरअसल, दोनों युवक एक्टिवा पर ठेके के बाहर आए। जिसमें पीछे बैठे युवक ने शराब देने वाली विंडो की तरफ सुतली बम जैसी विस्फोटक चीज फेंक दी। हालांकि उसका निशाना चूक गया और विस्फोटक विंडो के अंदर जाने के बजाय बाहर ही गिर गया। उस वक्त वहां शराब लेने के लिए लोग खड़े थे, जिससे ये विस्फोटक उनके पैरों में गिरकर फट गया। धमाका होते ही ठेके के बाहर अफरा-तफरी मच गई। बाहर खड़े लोग वहां से भाग निकले। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक एक्टिवा पर मौके से फरार हो गए।
शराब ठेके के बाहर हुआ ध मा का, मची अ फ रा-त फ री#Explosion #LiquorVend #BreakingNews #CrimeNews #PunjabNews pic.twitter.com/nWtq95i0Qg
— Encounter News (@encounternews2) September 17, 2026
घटना को लेकर ठेके के करिंदों से बातचीत की है तो उन्होंने बताया कि दो युवक एक्टिवा पर आए थे, जिन्होंने अचानक बम फेंका और काफी तेज धमाका हुआ और इससे काफी तेज धुंआ निकला। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हुई है. यह ठेका बिल्कुल चंडीगढ़ और पंजाब बॉर्डर पर मौजूद है लेकिन चंडीगढ़ की हद में आने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेका मालिक ने पुलिस को रिटर्न कंप्लेंट दी है और साथ में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई है।
बताया जा रहा है कि खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर बीते एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला किया था और पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका, लेकिन यह बम ठेके के अंदर गिरने के बजाए ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा और जोरदार धमाके से ठेके के बाहर भगदड़ मच गई।
धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ठेका मैनेजर का दावा है कि कुछ दिन पहले एक महिला मोबाइल पर ठेके का वीडियो बना रही थी, जिस पर उन्हें रेकी का शक है। वहीं डीएसपी सेंट्रल एसपीएस सौंधी ने कहा कि उन्होंने गुरूवार को भी ठेके के बाहर जांच की है। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।