Girl in a jacket
HomeNationalटीके की Double Dose ने ली 3 माह के मासूम की जान

टीके की Double Dose ने ली 3 माह के मासूम की जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांकेरः भानुप्रतापपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में टीके की डबल डोज ने 3 माह की मासूम बच्ची की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को 3 माह का पहला टीका लगाया गया, उसके बाद 9 माह की दूसरी बच्ची के लिए तैयार किया टीका भी लगा दिया।

बच्ची को वैक्सीन 25 मार्च को लगाई गई थी। परिजनों ने जब नर्स से सवाल जवाब किए तो नर्स ने इस पर कुछ नहीं होने की बात कही। लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। तुरंत भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद सिरप देकर घर भेज दिया गया।

लेकिन, बच्ची की तबीयत और बिगड़ने लगी, तेज बुखार और पेट फूलने की समस्या होने लगी। इसके बाद उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 31 मार्च को इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिजन भानुप्रतापपुर थाने पहुंचे और लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और पंचनामा तैयार किया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -