Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का...

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरुरी – Ashok Tiwari

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। वह आज कुमारसैन स्थित डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

अशोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा जन आंदोलन का उद्देश्य नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी से चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता को घर-घर पहुंचाने की अपील की।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ‘खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के अंतर्गत कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं खण्ड, ज़िला और राज्य स्तर पर आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। इससे ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच मिलेगा और उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल का भविष्य हमारे बच्चों और युवाओं के हाथों में है। यदि हर विद्यार्थी नशे को ‘ना’ कहे और हर परिवार इस अभियान से जुड़े, तो चिट्टा मुक्त हिमाचल का संकल्प अवश्य साकार होगा। डीजीपी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, कानून का पालन करने, पुलिस का सहयोग करने और चिट्टा मुक्त हिमाचल के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प दिलाया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल...

पीएम किसान सम्मान निधि ने किसान व सरकार के बीच रिश्ते को दी नई परिभाषा – CM Saini

चण्डीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

उड़ान भरते टूटा संपर्क, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, देखें वीडियो

बदरीनाथः उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 2...

सरकार का बड़ा फैसलाः सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में अब इतने साल की मिलेगी छूट

नई दिल्लीः तमिलनाडु की हाल ही में बनी नई सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरियों में...

एशियाई खेलों में लोहा मनवाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का भिवानी में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पदक कुछ क्षणों में खिलाड़ी के गले में डलता...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पंडोगा स्थित दूधसागर नेशनल...