AdvertisementPunjab Government
Nationalगायक Parmish Verma के Show में बेकाबू हुई भीड़, देखें वीडियो

गायक Parmish Verma के Show में बेकाबू हुई भीड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल: 7 साल बाद फिर से शुरू हुए देर रात विंटर कार्निवाल की स्टार नाइट में बॉलीवुड सुपर स्टार चारू सेमवाल और परमिश वर्मा पहुंचे। जहां दोनों की आवाज का जादू छा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और उत्तराखंड की संस्कृति कुमाऊं की प्रेम कथा राजुला मालूम शाई की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या रहीं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी और कीर्ति ने किया। स्टार नाइट की परफॉर्मेंस का मीटर इतना हाई था कि युवा दर्शक बेकाबू हो गए।

दर्शक मंच पर चढ़ गए, इससे थोड़ी देर के लिए अव्यवस्था भी हुई। दरअसल, मल्लीताल फ्लैट्स में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों दर्शक उमड़े थे, लेकिन भीड़ के अनुरूप पुलिस बल और व्यवस्थाएं न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए। यह घटना न केवल आयोजन समिति बल्कि उत्तराखंड पुलिस की तथाकथित ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ के दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही दर्शकों की संख्या अचानक बढ़ गई। स्टेज के सामने और आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग न होने के कारण लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे।

हालात इतने बिगड़ गए कि स्टेज के सामने केवल गिने-चुने पुलिसकर्मी ही नजर आए, जो हजारों की भीड़ को संभालने में पूरी तरह मशक्कत करते दिखाई दिखे। भीड़ नियंत्रण को लेकर किसी पुलिस की कोई ठोस रणनीति नहीं दिखाई दी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट को सुरक्षा कर्मियों के घेरे में शो बीच में ही कार्यक्रम स्थल छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। इस शो में सुपर स्टार परमिश वर्मा ने जाट कर, तेरी या गद्दिया, पट्ट लाके, गाल नी कडनी, सारे आम गल्ला, बदनाम नाम जाट, खुला गल करदे यारा जट, आदि सुपर हिट गीत पेश किए, जिन पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल में इस भव्य विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया है। विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही जिला प्रशासन व जिला पर्यटन विभाग के आयोजन की सराहना की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कोरोना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोबार इसे शुरू किया गया है। नैनीताल का मौसम कार्निवाल के लिए बेहतर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...