Girl in a jacket
HomeNationalगाय ने महिला पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल

गाय ने महिला पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: जयपुर में गाय ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गाय करीब एक मिनट तक महिला को पैर से कुचलती रही। जिसके बाद महिला के  सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की पहचान गुड्‌डी देवी (34) भांकरोटा के जैन विहार केशवपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पति नरेन्द्र कुमार व बेटे करण (10) और यश (5) के साथ रहती हैं। उनके पति किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

 नरेन्द्र कुमार का बड़ा बेटा करण धाबास स्थित सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है। महिला अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय को देखकर गुड्‌डी देवी ने धक्का देकर बेटे को दूसरी तरफ भगाया। गाय से बचने के लिए करण दूसरी तरफ भाग निकला। गुड्‌डी देवी पर गाय ने हमला कर दिया। सींग मारकर गाय ने गुड्‌डी देवी को रोड पर गिरा दिया और पैर से कुचलने लगी।

 गाय को जानलेवा हमला करते देखकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पत्थर व बैग फेंककर महिला को गाय से छुड़वाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी गाय ने रोड पर गिरी गुड्‌डी देवी को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के घरों से निकले लोग डंडा लेकर दौड़े। गाय को भगाकर घायल गुड्‌डी देवी की जान बचाई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -