AdvertisementPunjab Government
Chandigarhकेंद्रिय बिजली मंत्री से CM Mann ने की बैठक, विदेश दौरे को...

केंद्रिय बिजली मंत्री से CM Mann ने की बैठक, विदेश दौरे को लेकर PM Modi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोपहर 3 बजे बैठक की। जहां बिजली के मुद्दों को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बिजली को लेकर कई मुद्दे थे, जिसमें कोयले के मुद्दे भी शामिल थे। केंद्रिय मंत्री ने भी उन्हें पंजाब में बिजली को लेकर आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि देश को पंजाब 180 लाख मीट्रिक टन चावल पैदा करके दे रहा है। ऐसे में 180 लाख मीट्रिक टन चावल पैदा करने के लिए बिजली की जरूरत है। इसी के साथ झारखंड की सरकार के साथ भी बातचीत चल रही है।

दरअसल, वहां से पंजाब को कोयला आता है। इस दौरान केंद्रिय स्कीमों को लेकर केंद्रिय मंत्री से बातचीत हुई। बैठक के दौरान सेंट्रल पूल को लेकर पंजाब द्वारा केंद्र को मदद के लिए आश्वासन दिया गया। वहीं रणजीत सागर और शाहपुर कंडी को लेकर केंद्रिय मंत्री को आने का आमंत्रण दिया गया। दरअसल, पंजाब को हर साल नोटिस आ जाता है। पंजाब फूड बॉल में 40 प्रतिशत योगदान दे रहा है। वहीं बरगाड़ी और बहिबल कलां कांड को लेकर सीएम मान ने कहा, उस दौरान भाजपा-अकाली की सरकार थी। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार आई है। ऐसे में इतने साल बीत जाने के बाद केस को काफी कमजोर कर दिया गया।

जिसको लेकर उन्हें फिर से केस को मजबूत करने में काफी मेहनत करनी पड़ रही। वहीं सीएम मान के विदेशी दौरे पर रोक लगाए जाने पर कहा कि पेरिस में फूड फेस्टिवल हो रहा है और वहां की सरकार द्वारा उन्हें आमंत्रण पत्र मिला था, लेकिन केंद्र द्वारा उन्हें जाने के लिए मंजूरी नहीं दी गई। वहीं 3 दिन के लिए जापान में हॉकी टूर्नामेंट के लिए जाना था, जहां एशियन गेम्स को लेकर टीम को निमत्रण देने के लिए जाना था, लेकिन केंद्र ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। सीएम मान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ही विदेश घूमने की जिम्मेदारी ली हुई है। ऐसे में वह खुद ही पपुआ जैसे देशों में घूम रहे है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम उन देशों का दौरा करते हैं जिनकी आबादी बहुत कम (करीब 10,000 की आबादी वाले) है।

सीएम मान ने कहाकि जिन विदेशों में पीएम मोदी दौरा करते हुए उनमें से कुछ तो नाम ही नहीं सुने थे। सीएम मान ने कहा कि कोर्ट का सहारा लेना पड़ा और उम्मीद है कोर्ट से उन्हें विदेश दौरे पर जाने की मंजूरी मिल जाएगी। सीएम मान ने कहाकि वह पंजाब की बेहतरी के लिए विदेश जा रहे थे ताकि वह व्यापारियो को पंजाब में इनवेस्ट करने के लिए प्रेरित करें। मानसा में हुई घटना की सीएम मान ने निंदा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में अगर कोई साजिशकर्ता भी जांच में पाया गया, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लाशों पर भी राजनीति करते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab Bandh को लेकर दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15...

फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत….

अहमदाबाद।‌ गांधीनगर के छत्राल औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री...

Punjab News: आंधी-तूफान का कहर, 2 राइस मिलों को हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कोटकपूरा बीती रात तेज हवाओं और भारी बारिश...

Jalandhar News : Adv J.P Singh बने DBA के Executive Member

जालंधर (Ens): एडवोकेट जे.पी. सिंह को जिला बार एसोसिएशन...

सरपंच की स्कॉर्पियों के तहखाना में 1.29 करोड़ बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर में ग्राम बरखेड़ा उदा...

Punjab Bandh को लेकर दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद के आह्वान किया गया। मानसा में...

फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत….

अहमदाबाद।‌ गांधीनगर के छत्राल औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई।...

Punjab News: आंधी-तूफान का कहर, 2 राइस मिलों को हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कोटकपूरा बीती रात तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से गांव वांदर जटाना में मौजूद दो राइस...

Jalandhar News : Adv J.P Singh बने DBA के Executive Member

जालंधर (Ens): एडवोकेट जे.पी. सिंह को जिला बार एसोसिएशन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए Executive Member का पदभार सौंप...